नीमच: क्षत्रिय नायक समाज के आराध्य देव श्री पाबू जी राठौर के जन्मोउत्सव के अवसर पर क्षत्रिय नायक समाज युवा संगठन द्वारा ग्राम कुचड़ोद से भव्य वाहन रैली निकाली गई,यह वाहन रैली ग्राम कुचड़ोद से प्रारम्भ हुई जो नीमच शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह रैली ग्राम ढाकनी पहुंचेगी जहां आराध्य देव की प्रतिमा पर चांदी का छत्र चढ़ाया जाएगा उसके साथ ही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों आयोजित कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा