नीमच: बाल हनुमान मंदिर कृष्णा नगर नीमच में जय गणेश ग्रुप के बाल गोपालों द्वारा मनाये जा रहे 10 दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों व महिलाओं के प्रतिदिन सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । विगत दिवस बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा में श्रृंगारित होकर भाग लिया। गत दिवस बुधवार को नंद उत्सव मनाया गया जिसमें राधिका गर्ग ने कृष्ण के रुप में श्रंगारित होकर गोपीकाओं के साथ रास रचाया।
बच्चे भी राधा कृष्ण की वेशभूषा में सम्मिलित हुए। उत्सव की तैयारी राजश्री पुरोहित द्वारा करवाई गई । नंदबाबा की भूमिका आयुष गोयल ने अभिनित की। मधु भसीन ने जानकारी देते हुए बताया की अर्पिता जिंदल, प्रियल पुरोहित, संगीता काबरा, स्वाति श्रीवास्तव, मधु धनोतिया, प्रीति धनोतिया, पूजा खंडेलवाल ,मधु गर्ग, अर्पिता सोनी, माही पंजवानी, गरिमा कुकरेजा, रिया गोपलानी आदि ने भाग लेकर इस गरिमामय उत्सव का आनंद लुटाया।