Breaking

BIG NEWS: नाहरगढ़ के पास एक ही परिवार के 4 लोग बाइक सहित नदी में बहे, दो की मौत,…

Spread the love

मंदसौर: जिले के नाहरगढ़ के पास नदी पर बनी पुलिया पार करते समय एक ही परिवार के तीन सदस्‍य तेज पानी के बहाव में बाइक सहित बह गए। इन सभी को डूबता देख पास खड़ा एक युवक भी पानी में कूद गया। यह नजारा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के साथ मौके पर बड़ी संख्‍या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद प्रशासन व पुलिस की टीम भी पहुंच गई।
4 साल की मासूम बची: कुछ ही देर में 4 साल की मासूम बच्‍ची यतिका को बचा लिया गया, जबकि करीब 30 मिनट बाद सीतामऊ तहसील के मोरखेड़ा निवासी महिला संगीता व उसकी 5 माह की बेटी का शव मंडलोई डेम के पास मिल गया। सोनू व बबलू नाम के युवकों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया। गोताखोर व प्रशासन की टीम लगातार दोनों को युवकों की तलाश में जुटी है।
बचाने कूदा युवक भी लापता: जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे मंदसौर के गांव रुपारेल से सोनूसिंह अपनी पत्‍नी संगीता, 4 साल और 5 महीने की बेटी के साथ बाइक से नाहरगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नाहरगढ़ के समीप पुल पर शिवना नदी में तेज बहाव था। इस दौरान ये सभी लोग बाइक पर सवार होकर पुल पार कर रहे थे। इसी बीच बैलेंस बिगड़ने पर पानी के तेज बहाव में बाइक सहित चारों बह गए। चारों को नदी में बहता देख पास में खड़ा बबलू नाम का युवक भी पानी में कूद गया। इस पूरे दृश्‍य को पुलिस के दोनों छोर पर खड़े लोग देख रहे थे। मौके पर चीख-पुकार व बचाने की गुहार लगाने जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *