उमा भारती अपने यात्रा संस्मरण याद कर हुईं भावुक,….

Spread the love

बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा है कि इस साल मार्च से लेकर जून तक का समय उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि ‘इस दौरान जो कुछ धरातल पर इस तरफ घट गया उसके बारे में आगे कभी आपसे चर्चा करूंगी।’ साथ ही ये भी बताया कि देवप्रयाग से विष्णु प्रयाग तक की यात्रा ने उन्हें कितना समृद्ध किया है।

उमा भारती ने साझा की अपनी यात्रा स्मृतियाँ : इस साल लोकसभा चुनावों के दौरान लगभग पूरे समय उमा भारती धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा पर रहीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए एक्स पर लिखा है कि ’11 मार्च से देवप्रयाग से विष्णु प्रयाग तक गंगा जी के पंच प्रयागों पर शास्त्रोक्त विधि से आराधना हुई एवं मेरा वहां प्रवास रहा। इसी बीच में गंगोत्री, केदारनाथ और विष्णु प्रयाग के बाद भगवान बद्रीनाथ के दर्शन भी किये और गंगा की आराधना का एक हिस्सा पूरा हुआ। मैंने गंगा से हर प्रयाग पर प्रार्थना की है कि आप स्वयं अपने रास्ते के अवरोधक हटाइए और अविरल-निर्मल होकर गंगासागर तक जाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *