नीमच: कलेक्टर कार्यालय पर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री कि योजना ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना ” के तहत अधीक्षण यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड नीमच वृत्त के अंतर्गत 1 वर्ष की अवधि के प्रशिक्षु के रूप में प्रशिक्षण ले रहे है युवा पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर किरण अंजना को दिया ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उन्हें माह अप्रैल व मई का स्टाइपन का भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया।
प्रशिक्षुओं की मांग हैं कि जल्द से जल्द उन्हें तीन माह के स्टाइपन का भुगतान किया जाए। यदि 7 दिनों में स्टाइपन का भुगतान नहीं होता है तो ऐसे में वह हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके प्रशिक्षण अवधि को खत्म होने में महज 2 माह शेष रह गए हैं। ज्ञापन के माध्यम से जल्द से जल्द उनकी परेशानियों का समाधान करने की मांग की गई है।