रतलाम जिले के रावटी पुलिस थाना अंतर्गत माही नदी की पुलिया के नीचे 12 जून को अर्धनग्न अवस्था व दोनों हाथ बंधे मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला को शराब पिलाकर गैंगरेप कर हत्या की गई है। हत्या के पहले आरोपी महिला की दूसरी शादी कराने के लिए एक 17 साल का लड़का दिखाने गए थे। महिला की उम्र ज्यादा होने के कारण परिजनों ने मना कर दिया। रास्ते में लौटते समय घटना को अंजाम देकर माही नदीं में शव को फेक दिया।