Breaking

BIG BREAKING : शौच के लिए गई नाबालिग बालिका के साथ युवक ने की शर्मनाक हरकत,….

Spread the love

पिपलियामंडी : थाना क्षेत्र के गांव बालागुड़ा में शनिवार सुबह 7:15 बजे शौच के लिए गई नाबालिग लड़की से गांव के ही व्यक्ति ने छेड़खानी कर दी। युवती ने घर आकर के परिजनों को आपबीती सुनाई, उसके बाद परिजन युवती के साथ थाने पहुँचे है। जहां पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, और जांच में जुट गई है। बालागुड़ा हाई सेकेंडरी स्कूल के पीछे शौच के लिए गई नाबालिग बालिका का बुरी नियत से गांव का लालसिंह पिता मोहनलाल बावरी (42) निवासी बालागुड़ा हाथ पकड़ के झाड़ियों में ले जाने लगा। उसके बाद बालिका मुश्किल हाथ छुड़ाकर भागी और घर पहुंची। कार्यवाही को लेकर के परिजन पिपलीया थाने पहुंचे, और पुलिस अब जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *