Breaking

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय का सीहोर में बड़ा बयान,….

Spread the love

मप्र की बुधनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा मंजूर होने के बाद रिक्त घोषित कर दी गई है। अब यहां पर उपचुनाव होना तय हो गया है। चुनाव आयोग बुधनी उपचुनाव की तारीख जल्द ही घोषित कर सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से छठवीं बार सांसद चुने गए हैं। उन्हें केंद्र सरकार में कृषि मंत्री बनाया गया है। इधर, शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान का शुक्रवार को सीहोर में एक कार्यक्रम में दिए गए बयान की खूब चर्चा हो रही है। इसमें कार्तिकेय अपने पिता का खुब गुणगान कर रहे हैं। उनके बयान को लेकर चर्चा हो रही है कि कहीं शिवराज को बेटे का बड़बोलापन भारी न पड़ जाए?

अब दिल्ली भी नतमस्तक : कार्तिकेय चौहान ने सीहोर के भेरूंदा में आयोजित कार्यकर्ता आभार सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया ने हमारी बहुत परीक्षा ली है। मैं आपमें, मुझमें और केंद्रीय मंत्री शिवराज जी में कोई फर्क नहीं देखता हूं। हम सब अनेक जिस्म और एक जान हैं। कार्तिकेय ने कहा कि पहले शिवराज जी, मुख्यमंत्री के रूप में दिल्ली जाते थे, लोकप्रिय थे। लेकिन, अब मुख्यमंत्री नहीं रहे तो और लोकप्रिय हो गए हैं। इतनी प्रचंड जीत के बाद गए हैं तो पूरी दिल्ली भी नतमस्तक है। पूरी दिल्ली आज उनको पहचानती है, सम्मान करती है। कार्तिकेय ने कहा कि दिल्ली ही नहीं, देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बड़े नेताओं की गिनती की जाती है तो हमारे नेता शिवराज सिंह चौहान की गिनती होती है। 2023 के चुनाव में कई उंगलियां उठीं। कहा गया कि सरकार बनाना मुश्किल है, लेकिन उन्होंने ऐसे विपक्षी और बुद्धिजीवियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया। बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से आभार सभा को संबोधित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *