भरभड़िया (नीमच) । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात ग्राम भरभड़िया में अज्ञात चोर चोरी करने की नियत से आये शंभू लाल पिता हजारीलाल झालरिया पाटीदार के घर में घुसे। ऐसे में उन्होंने घर मालिक शंभू लाल पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शंभू लाल केशव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। आज सुबह परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं जहां मृतक शंभू लाल का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

