बड़नगर : आबादी की जमीन पर प्लॉट देने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे पंचायत सचिव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। ईओडब्ल्यू की 12 सदस्यों की टीम ने घूसखोर आरोपी को पकड़ा है। आरोपी पंचायत सचिव पिछले काफी समय से एक युवक को परेशान कर रहा था, जिससे तंग आकर युवक ने ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक अजय कैथवास, उप पुलिस अधीक्षक आमिट वट्टी, निरीक्षक अनिल शुक्ला, निरीक्षक श्रीमती रीमा यादव, उप निरीक्षक अर्जुन मालवीय, सहायक उप निरीक्षक अशोक राव, प्रधान आरक्षक मोहन पाल, संतोष शर्मा, विशाल बादल, गौरव जोशी, मनोज आरक्षक चंद्रशेखर, भरत मंडलोई और राकेश जटिया शामिल थे। ईओडब्ल्यू के उप पुलिस अधीक्षक अजय कैथवास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसकी संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।