NEEMUCH NEWS: भाजपा को पूर्ण जनमत देने वाली जनता का भाजपा कर रही अपमान – सुमेर सिंह

Spread the love

नीमच : प्रदेश की भाजपा सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी बताया जाना उनके और भाजपा की ओछी मानसिकता, घ्रणात्मक सोच और भाजपा सरकार की महिला, किसान, युवा और जन विरोधी नीतियो का ही परिणाम है | इसके विरोध में जनता की आवाज को बुलंद करने का निर्णय प्रदेश कांग्रेस द्वारा लिया गया है इसी संबंध में आज नीमच गांधी भवन में कांग्रेस के प्रवक्ता समर सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होकर यह बात कही उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को भिखारी कहना ऐसा सवाल है जिसे लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में विरोध दर्ज कराएगी एवं भाजपा सरकार व मंत्री पटेल से जनता से माफी मांगने की मांग करेगी, और अपना बयान वापस ले। उन्होंने बताया कि 6 तारीख को प्रदेश के साथ ही नीमच में भी मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया जाएगा क्योंकि भाजपा को प्रदेश में अपना पूर्ण जनमत देने वाली जनता का भाजपा अपमान कर रही है जो किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के खिलाफ 5 मार्च से 15 मार्च तक ब्लॉक जिला और प्रदेश स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी बताए जाने के विरोध स्वरूप भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों से लेकर जिलों में आंदोलन होंगे, और भाजपा से सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही जाएगी साथ ही जनता को भिखारी बताने वाले सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दें यह मांग भी कांग्रेस करेगी।A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *