बिस्तर-भोजन के साथ किसानों ने घेरा कलेक्टर कार्यालय,….

Spread the love

किसानों की खेती की जमीन अधिग्रहित करने के विरोध में आज से इंदौर कलेक्टर कार्यालय का घेराव शुरू हो गया है। यहां बड़ी संख्या में किसान विरोध पर बैठे हैं और कई प्रमुख संगठनों का इन्हें समर्थन मिल रहा है। आउटर रिंग रोड के पूर्वी-पश्चिमी हिस्से के साथ ही कई अन्य परियोजनाओं के लिए सरकार किसानों की कृषि भूमि ले रही है। इसके खिलाफ पिछले एक साल से लगातार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में आज से शुरू हुए इस शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हैं। इसके लिए किसानों ने गांव-गांव अभियान चलाया है।

सरकार कर रही मनमानी: किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण की मनमानी नीति के खिलाफ यह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा लगातार मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है इसी वजह से ग्रामीण किसान, मजदूर आंदोलन के लिए मजबूर हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत संगठन मंत्री अतुल महेश्वरी, संभाग अध्यक्ष कृष्णपालसिंह राठौड़ महानगर अध्यक्ष दिलीप मुक्ति, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में यह आंदोलन हो रहा है। राजनीति से ऊपर उठकर सारे किसान इस आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *