MP NEWS: भावुक जीतू पटवारी पर लक्ष्मण का तंज, कहा,….

Spread the love

गुना: जिले की चाचौड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह अपनी ही पार्टी के नेताओं पर तीखी टिप्पणियां करने के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा है। भोपाल में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में हाईकमान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।वे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हैं।

इस पर शुक्रवार को गुना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लक्ष्मण सिंह ने टिप्पणी करते हुए कहा- “जीतू भावुक इंसान हैं, लेकिन आंसू बहाने से भाजपा को नहीं हराया जा सकता। बीते 20 साल से कार्यकर्ता रो रहा है। अब समय आ गया है कि उनके आंसू पोंछे जाएं। प्रदेश अध्यक्ष को मजबूती के साथ सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए।” लक्ष्मण सिंह ने जीतू पटवारी को सलाह दी कि उन्हें भावुक होने के बजाय पार्टी को मजबूत करने और सरकार के खिलाफ प्रभावी ढंग से बोलने पर ध्यान देना चाहिए। लक्ष्मण सिंह की ये टिप्पणियां उन्हें सुर्खियों में ले आई हैं, जिससे कांग्रेस के भीतर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

किसान की मौत पर दी सफाई
लक्ष्मण सिंह ने गुना दौरे के दौरान दो दिन पहले मृत किसान के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि यह मामला आत्महत्या का नहीं है। किसान बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। परिवार की बातों का हवाला देते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि बीमारी के कारण किसान की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *