Breaking

दफन हो गए अरमान: सज-धजकर दुल्हन कर रही थी पिया का इंतजार: सुनकर मचा हड़कंप,…

Spread the love

यूपी के बाराबंकी में शादी के फेरे से पहले एक युवती पहुंची और मंडप में हंगामा करने लगी। हंगामा देख लोग जुट गए। पुलिस बुला ली गई। जानकारी हुई तो दूल्हा रास्ते से ही बरात लेकर वापस लौट गया। दरअसल हंगामा करने वाली दूल्हे की पहली पत्नी थी।शादी तय होने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने संग-संग शॉपिंग की। मैचिंग शेरवानी और लहंगा खरीदा। फेरे की शुभ घड़ी भी आ गई। मेहमान उमड़े। इंतजार था तो बस बरात का। दूल्हे राजा का। लेकिन वह सिर्फ इंतजार बनकर रह गया। बरात से पहले एक युवती अपनी मां और पुलिस के साथ पहुंच गई। फिर हंगामा शुरू हो गया।

रिश्तेदारों और मित्रों से खचाखच भरा था लॉन: सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-बाराबंकी हाईवे स्थित एक मैरिज लॉन का है। यहां रविवार शाम लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र के एक गांव से बरात आनी थी। पूरा परिसर रिश्तेदारों और मित्रों से खचाखच भरा था। दुल्हन को पार्लर से लाने की तैयारी चल रही थी। बरात भी रास्ते में थी।

इसी बीच एक युवती पहुंची। उसने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि जो युवक बात लेकर आ रहा है, असल में वह उसका पति है। अदालत में केस चल रहा है। युवती ने 112 डायल करके पुलिस बुला ली। हंगामा देख मौजूद लोग बिना नाश्ता और भोजन किए ही निकलने लगे। देखते ही देखते पूरा लॉन खाली हो गया। बचे तो बस लड़की के परिवार के लोग और पुलिस टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *