NEWS: सिपाही बना दूल्हा: बिना दुल्हन के लौटी बरात,….

Spread the love

आगरा: जिले में यूपी पुलिस के सिपाही की शादी वरमाला के बाद टूट गई। वजह हैरान कर देने वाली है। गाजियाबाद में तैनात सिपाही की बरात थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बताया गया है कि धूमधाम से बरात निकली। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम हो गया, लेकिन जब बात सात फेरों की आई तो सिपाही दूल्हे ने हंगामा कर दिया। वो दहेज में 30 लाख रुपये की मांग को लेकर जिद पर अड़ गया। आरोप है कि वह फेरों के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर दुल्हन ने दूल्हे को दहेजलोभी बताते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। समारोह में हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई। मामले में सिपाही के खिलाफ दहेज मांगने का केस दर्ज किया गया है

थाने में हुई थी मुलाकात: पांडव विहार, टेढ़ी बगिया निवासी पप्पू सिंह दरोगा हैं। गाजियाबाद में तैनात हैं। डेढ़ साल पहले थाना छत्ता में तैनात थे। वहीं उनकी मुलाकात सिपाही रवि कुमार से हुई। वह बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव बोहिच का रहने वाला है। दरोगा ने बेटी स्वाति का रिश्ता रवि से तय कर दिया। एक साल पहले दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। इस पर मंगनी कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *