Breaking

जाने मौसम विभाग का नया अपडेट,…

Spread the love

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते आज धनतेरस को पूर्वी मध्य प्रदेश का मौसम बदला बदला सा रहेगा।आज मंगलवार को जबलपुर, शहडोल और होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है।इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिवाली के बाद दिन रात के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा।खास करके न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।सोमवार को सीधी, सिंगरौली और अनूपपुर में हल्की बारिश हुई। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री से कम दर्ज किया गया ।

मंगलवार बुधवार को MP के इन जिलों में बारिश: एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज धनतेरस के दिन बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, शहडोल, अनुपपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।बुधवार को नर्मदापुरम भोपाल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं बादल के साथ बारिश हो सकती है।साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के दक्षिण ओडिशा कोस्ट पर पहुंचने से मध्य प्रदेश के पूर्वी संभाग के इलाकों में बड़ा असर देखने को मिलेगा। इसके असर से जबलपुर, शहडोल और होशंगाबाद के संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश बादल की स्थिति रहेगी।खास करके सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर जिलों में बारिश होगी। पूर्वी और पश्चिमी मप्र के इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *