खाचरोद: (मनोज शर्मा) पवन सगीत्रा द्वारा गत 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा लोकायुक्त उज्जैन को की गई लिखित शिकायत का सत्यापन डीएसपी बसंत श्रीवास्तव द्वारा किया गया । जिसमें पाया गया कि आवेदक पवन सगीत्रा द्वारा उसके खेत पर बिजली का खंबा ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गलती से गिर गया था जिसको वापस लगवाने के लिए लाइनमैन रामचंद्र धाकड़ ने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड घिनोदा जिला उज्जैन द्वारा 8000 की रिश्वत की मांग थी जिसमें से ₹4000 पूर्व में उसके द्वारा दे दिए गए थे । बाकी के ₹4000 लेकर आज 29 अक्टूबर को पवन सगित्रा घीनोदा चौपाटी पर लाइनमैन को रिश्वत के ₹4000 देने पहुंचा तो लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया । टीम में बसंत श्रीवास्तव डी एस पी लोकायुक्त उज्जैन, आरक्षक शिवकुमार शर्मा ,आरक्षक विशाल रेशमिया, आरक्षक संदीप कदम एवं सहायक ग्रेड 3 रमेश डाबर शामिल थे ।