नीमच: महू-नसीराबाद हाईवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा ,जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद मृतक को जिला अस्पताल पीएम के लिए लाया गया है। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 11.30 से 12 बजे के बीच का बताया जा रहा है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं कैंट पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।