Breaking

NEEMUCH NEWS: हर्किया खाल डेम व रेतम नदी में मूर्ति विसर्जन प्रतिबंधित,…

Spread the love

नीमच: एसडीएम डॉ. ममता खेडे ने धर्मावलंबियों से आग्रह किया है कि वे कि वे गणेश जी की प्रतिमाएं निर्धारित स्थल पर ही विसर्जित करें । अनंत चतुर्दशी पर विसर्जित की जाने वाली गणेश प्रतिमाओं को लेकर नीमच एसडीएम ने जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कहा है कि गणेश उत्सव के आयोजक संयोजक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हर्किया खाल डेम व पालसोडा स्थित रेतन नदी पलिया में नहीं करें। यहां मूर्ति विसर्जन करना प्रतिबंधित कर
दिया गया है। इसलिए प्रशासन द्वारा चयनित सुरक्षित स्थान नीमच सिटी मठ के पास, संजीवनी कॉलोनी के पास, शिव घाट पर ही मूर्तियों का विसर्जन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *