नीमच: बाल हनुमान मंदिर कृष्णा नगर नीमच में जय गणेश ग्रुप के बाल गोपालों द्वारा मनाये जा जा रहे 10 दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों व महिलाओं के प्रतिदिन सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । शुक्रवार को बच्चों की नृत्य प्रतियोगिताएं रखी गई थी जिसमें बच्चों ने एक से एक उत्कृष्ट नृत्य की प्रस्तुति देकर भक्तों का मन मोह लिया।