चीताखेड़ा: गत दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 11 वीं के छात्र सुनील मीणा का पैर कक्षा 9 वीं के छात्र तोसिफ के पैर पर लग जाने को लेकर हुई कहा सुनी हो गई थी। जिसे इंचार्ज प्राचार्य श्रीमती अलका शर्मा ने समझा बुझाकर शांत कर दिया था। परंतु तौसीफ ने अपने भाई को मोबाइल पर झगड़ा होने की सुचना दे दी ऐसे में भाई अपने मित्र अरशद , शोयब व अरशद तीनों फिल्मी स्टाइल में मोटरसाइकिल से नायक बनकर स्कूल पहुंच गए और जाते ही दरवाजे पर लात मारकर ललकार लगाते हुए छात्र सुनील मीणा निवासी सांवलपुरा पर कक्षा में ही पढ़ाई के दौरान टूट पड़े ओर बेरहमी से पीटने लगे। मामले को देख प्राचार्य ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले आई। जीरन तहसीलदार नवीन गर्ग के समक्ष पेश किया। गया। तहसीलदार ने तीनों को भेज दिया। आज गुरुवार को इसी मामले को लेकर परिजनों के साथ दक्षिण मंडल क्षेत्र से 100-150 की संख्या में एकत्रित भीड़ उग्र होकर शा.उ.मा.वि.पहुंच गई और पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह बिसेन ने चर्चा की वह तीनों लड़कों के जमानत नहीं होने देने की बात कही तहसीलदार को भी इस आशय का ज्ञापन सोपा गया है।