जिला मुख्यालय के साथ ही जिले में त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की दृष्टि से एस.पी. अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम कल सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की संपूर्ण तैयारी कर ली है। आगामी त्योहार डोल ग्यारस, मिलाद-उन-नबी एवं अनंत चतुर्दशी के दौरान जिले में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया ने जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपने अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने, शांति समिति की बैठकों का आयोजन करने, पुलिस बल की ब्रिफिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने एवं सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी निर्देश दिये । आगामी त्योहारों को लेकर आज गुरुवार 12 सितंबर को जिला मुख्यालय नीमच के पुलिस थाना नीमच केंट, नीमच सिटी एवं बघाना के संवेदनशील क्षेत्रों में कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा , एस.पी. अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सद्भावना पूर्वक मनाने का संदेश दिया । फ्लैग मार्च प्रायवेट बस स्टैंड से प्रारंभ होकर मुलचंद मार्ग, खारी कुआ, मसीही हॉस्पिटल , घंटाघर, बारादरी, प्रताप चौक, सरदार मोहल्ला, पुरानी कचहरी होते हुए प्रताप चौक पर समाप्त हुआ। नीमच शहर में फ्लैग मार्च के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन(भापुसे), एडीएम श्रीमति लक्ष्मी गामड़, एसडीएम श्रीमति ममता खेड़े, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री वैशाली सिंह, थाना प्रभारी नीमच केंट, थाना प्रभारी बघाना, प्रभारी थाना नीमच सिटी, थाना प्रभारी अजाक, थाना प्रभारी महिला थाना, प्रभारी यातायात सहित जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। नीमच पुलिस ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचें। अफवाहों पर ध्यान न देवें। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं । किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को दे।