चित्तौड़गढ़ : शहर के प्रताप नगर स्थित सेठ सावरिया नगर से गत 26 जुलाई को महिला को बातों में लगा सोने चांदी के जेवरात चमकाने के बहाने जेवरात उड़ा ले जाने के मामले का सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मामले में एक बाईक को जब्त किया है।