Breaking

स्वामी प्रसाद मौर्य का रोका काफिला, दिखाएं काले झंडे फेंकी चाहिए

Spread the love

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोक कर आक्रोशित अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इतनी ही नहीं कार पर स्याही भी फेंक दी गई। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तकरार भी हुई। ऐसे विरोध को देख स्वामी प्रसाद मौर्य वापस लौट गए।
फतहेबाद क्षेत्र में शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे थे। उनके आगमन की जानकारी जैसे ही अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को हुई तो वे एकजुट हो गए। फतेहाबाद चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोक लिया गया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य वापस जाओ के नारे लगना शुरू हो गए।
पुलिस ने किसी तरह हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं के रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन गुस्सा शांत नहीं हो पा रहा था। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए उनकी कार पर स्याही फेंक दी गई। स्थिती को काबू में करने के लिए पुलिस आगे आई तो महासभा के कार्यकर्ताओं से तीखी तकरार हो गई। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य यहां से वापस लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *