Breaking

कांग्रेस नेता को यह भी नहीं पता कि आलू जमीन पर उगता है कि आसमान पर -सीएम मोहन बोले

Spread the love

मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को देवास-शाजापुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आगर-मालवा पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय बस स्टैंड पर सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने जमकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता को यह भी नहीं पता कि आलू जमीन पर उगता है कि आसमान पर। वह आलू को सोना बनाने की मशीन की बात करते हैं। कांग्रेस संविधान को खतरे में बताती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2014 से केंद्र में है। कभी भी संविधान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो अपने कार्यकाल की शुरुआत ही संविधान की पुस्तक को नमन करके की है।

साथ ही उन्होंने मोदी और पाकिस्तान के बारे में भी टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई। पहले देश में कई बम धमाके होते थे। लेकिन जब से मोदी सरकार बनी है, तब से देश से आतंकवाद खत्म हो गया है। राम मंदिर को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि राम मंदिर बनने से कांग्रेस वालों का वोट बैंक छिन गया है। अब 2024 में मोदी सरकार बनते ही मथुरा का नंबर आने वाला है। हमें सबको मिलकर श्री कृष्ण को मुस्कुराते हुए देखना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *