Breaking

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, मध्य प्रदेश के शेष उम्मीदवार घोषित

Spread the love
नीमच (ए पी न्यूज़ एक्सप्रेस)
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारोंकी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस दूसरी सूची में उज्जैन सांसद को भी मौका दिया गया है। जिसके अनुसार इंदौर से शंकर लालवानी, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी लड़ेंगे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर मध्य प्रदेश की बची हुई 5 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।भाजपा की दूसरी सूची में 2 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जिसमें बालाघाट से डॉ. भारती पारथी और धार सीट से श्रीमती सावित्री ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गयाहै। इस तरह भाजपा ने मध्य प्रदेश से अपने सभी 29 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *