नीमच : जिले में त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान सीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से पुलिस की नजर प्रत्येक गतिविधि पर रहेगी। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया ने जिलें के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर कर थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने, शांति समिति की बैठकों का आयोजन करने, पुलिस बल की ब्रिफिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने एवं सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी निर्देश दिये । कलेक्टर दिनेश जैन एवं एसपी अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने पुलिस थाना नीमच केंट, बघाना एवं नीमच सिटी के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन से त्यौहारों को त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने की अपील की। आचार संहित के नियमों का पालन करने संबंधी समझाइश भी दी। जिला पुलिस नीमच ने आमजनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न दें। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को दें।