Breaking

रामायण के ‘राम’ लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी ने अरुण गोविल को मेरठ से दिया टिकट,…..

Spread the love

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पांचवी लिस्ट जारी की जिसमें 111 लोकसभा सीटों पर का ऐलान किया गया. इस लिस्ट में कंगना रनौत और अरुण गोविल का नाम भी है. बीजेपी ने यूपी की मेरठ लोकसभा सीट से अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि पार्टी ने राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटकर अरुण गोविल को टिकट दिया है.

अरुण गोविल का पहला रिएक्शन:  टिकट मिलने के बाज अब एक्टर का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है.

कंगना को भी मिला टिकट: बता दें कि अरुण के लिस्ट में कंगना रनौत का नाम भी शामिल है. एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश की मंडी से चुनाव लड़ेंगी. टिकट मिलने के बाद अब कंगना अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि, ”मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी बीजेपी को मेरा हमेशा अनकंडिशनल सपोर्ट रहा है. आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्म स्थान हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है. मैं मुझे लोकसभा चुनाव लड़ाने से जुड़े हाईकमान के फैसले को स्वीकार करती हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *