नीमच,। (AP NEWS EXPRESS)
प्रदेश साथ ही नीमच जिले में 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिलेभर में साफ-सफाई का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागीता कर रहे है। जिलेभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में आयोजित कार्यक्रमों में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई जा रही है। जिले में सेवा पखवाड़ा 02 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। सेवा पखवाड़ा में जिले में स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

