गोली लगने से महिला की मौत , पुलिस कर रही जांच

Spread the love

नीमच। (AP NEWS EXPRESS) 
शहर की कैंट में स्थित रिसाला मस्जिद क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी के पास पारिवारिक विवाद के बीच फायरिंग की घटना हुई, जिसमें 27 वर्षीय तरन्नुम पति नदीम की गोली लगने से मौत हो गई ।
महिला को गंभीर हालत में तत्काल परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर घर में परिवार के लोग साफ – सफाई कर रहे थे इसी दौरान घर में रखे कट्टे से अचानक गोली चल गई और गोली लगने से तरन्नुम गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना पर कैंट थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जांच की। जिला अस्पताल में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक तौर पर मामला गोली लगने से महिला की मौत का है लेकिन वास्तविक स्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी और फोरेंसिक टीम से भी मदद ली जाएगी। मृतिका का पोस्टमार्टम कराया जाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *