शिक्षक दिवस : रोटरी डायमंड ने किया शिक्षकों का सम्मान

Spread the love
नीमच। (AP NEWS EXPRESS)
रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर  शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों से आए 30 शिक्षकों का शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि लोकेन्द्र सिंह परिहार थे। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि निवृत्तमान शिक्षक लोकेन्द्रसिंह परिहार ने कहा कि “शिक्षक सिर्फ ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार और जीवन मूल्यों के मार्गदर्शक होते हैं। उनका योगदान समाज और राष्ट्र निर्माण की नींव है। क्लब अध्यक्ष ने बताया कि रोटरी हमेशा शिक्षा और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देता है तथा शिक्षकों के सम्मान को समाज की सबसे बड़ी जरूरत मानता है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष दीपक मूंदड़ा एवं रीजनल को आर्डिनेटर आशीष गर्ग ने किया । आभार क्लब सचिव आशीष सैनी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष हेमंत भंडारी,कमल मंगल,दीपक एरन,गौरव पाराशर,धीरज गांधी, गुणवन्त जैन, मनोज अग्रवाल,कृष्णा शर्मा,करणवीर सिंह,हर्ष शर्मा,पंकज मूंदड़ा,प्रवीण जैन,सुनील सोनी,सुमीत मित्तल,आशीष गर्ग (गगन),संजय कोठारी,मनोज वर्मा सहित अन्य  रोटेरियन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *