दो स्थानों पर होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन , 5 स्थानों पर होगा प्रतिमाओं का संग्रहण

Spread the love

नीमच। (AP NEWS EXPRESS)
नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा नीमच शहर में गणेश प्रतिमा के विसर्जन एवं संग्रहण हेतु चयनित दो स्थानों पर प्रतिमाओं के विसर्जन एवं पांच स्थानों पर प्रतिमा संग्रहण की व्यवस्था की गई है। नगरपालिका कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि 6 सितम्बर शनिवार एवं 7 सितम्बर रविवार को शहर में गोमा बाई रोड स्थित संजीवनी तालाब एवं जयसिंहपुरा रोड स्थित शिवघाट पर मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार शहर में पिपली चौक नीमच सिटी, भारत माता चौराहा फोर जीरो, बंसल चौराहा, पाटीदार छात्रावास ग्वालटोली, स्टेशन रोड गणेश मंदिर पर प्रतिमा संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं, जहां आम नागरिकों से गणेश प्रतिमा प्राप्त कर नगरपालिका के वाहन द्वारा ससम्मान विसर्जन स्थल ले जाएंगे।
श्री शर्मा ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि छोटी प्रतिमा संग्रहण केंद्रों पर ही तैनात कर्मचारियों को सुपूर्द करें एवं विसर्जन स्थल पर पहुंचने वाली प्रतिमाएं स्वयं विसर्जित न करते हुए वहां तैनात कर्मचारियों के माध्यम से ही विसर्जन कराएं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *