Breaking: अवैध अतिक्रमण पर चला नपा का बुलडोजर; क्या बोले गुमटी संचालक देखे Video

Spread the love

सांची दुग्ध पार्लर की ली खेर खबर, चली जेसीबी

नीमच।शहर में चल रहे सांची दूग्ध पार्लर की खैर खबर लेने आज नगर पालिका का अमला जिला प्रशासन, पुलिस एवं जेसीबी व दल बलके साथ दुग्ध पार्लर सेंटरों पर पहुंचा और दुग्ध पार्लर के नाम पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तोड़ने के साथ ही इन दुग्ध पार्लरों पर दूध के बजाय चाय आदि सामग्री विक्रय करने के कारण पार्लर की घूमटियों को सील किया गया।

दलबल के साथ आए नगरपालिका अमले ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में सांची दुग्ध संघ उज्जैन द्वारा चिन्हित किए गए 13 दुग्ध पार्लरों पर कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाते हुए उन्हें सील किया। इन पर हुई कार्यवाही की वजह विशेष रूप से अवैध अतिक्रमण करना तथा वर्षों से दुग्ध संघ द्वारा रिन्यू नहीं करवाया जाना भी शामिल है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री वशिष्ठ ने बताया कि दुग्ध संघ द्वारा चिन्हित ठाकुर सांची दुग्ध पार्लर कारगिल चौराहा, विनायक सांची दुग्ध पार्लर सिविल अस्पताल के बाहर, लक्की दुग्ध पार्लर संजीवनी कॉलोनी के बाहर, बाणेश्वरी दुग्ध पार्लर कॉलेज रोड, यश दूग्ध पार्लर जिला पंचायत के सामने, स्वास्तिक दुग्ध पार्लर बीएसएनल ऑफिस के बाहर, कालिका दुग्ध पार्लर कमल चौक, मिल्की वे दुग्ध पार्लर स्टेशन रोड , सांची महाकाल दुग्ध पार्लर पारसी बावड़ी, जोगमाया दुग्ध पार्लर गायत्री मंदिर के पास, गणेश दुग्ध पार्लर चोपड़ा सर्कल, सांची दुग्ध पार्लर यातायात थाने के बाहर, महिमा सांची पार्लर प्राइवेट बस स्टैंड, इन 13 दुग्ध पार्लरों पर अतिक्रमण हटाने व इन्हें सील करने की कार्रवाई की गई है। नगर पालिका अमले के साथ प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार जागृति जी भी कार्यवाही में शामिल थी। उज्जैन दुग्ध संघ के कर्मचारी भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *