MP NEWS : भाजपा नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह मम्मा का निधन,

Spread the love

मप्र की राजधानी भोपाल से जुड़ी एक दुखद खबर आई है। भाजपा नेता और पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह मम्मा का मंगलवार सुबह चार बजे निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। उनकी हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई थी, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। सुरेन्द्र नाथ सिंह मम्मा भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। इसके अलावा वह भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) के अध्यक्ष और भोपाल भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *