MP NEWS: फटा पोस्टर निकले राम : मचा हंगामा,…

Spread the love

जयपुर : सिविल लाइंस विधानसभा सीट से विधायक गोपाल शर्मा के जन्मदिन पर लगाए गए पोस्टर विवादों में आ गए हैं। हालांकि, यह विवाद दो कार्यकर्ताओं के बीच का बताया जा रहा है। जिसमें एक कार्यकर्ता के द्वारा लगाया गया पोस्टर दूसरे कार्यकर्ता ने हटवा दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके पोस्टर के हटते ही भगवान राम का बड़ा पोस्टर दिखाई दे रहा है। विधायक गोपाल शर्मा के किसी समर्थक ने उनके जन्मदिन पर भगवान राम के एक बड़े होर्डिंग के ऊपर उनका पोस्टर लगा दिया। यह बात दूसरे कार्यकर्ता को पसंद नहीं आई। उसने मौके पर पहुंचकर गुस्से में विधायक का पोस्टर फाड़ दिया। पोस्टर हटते ही उसके पीछे लगा भगवान राम का होर्डिंग भी सामने आ गया। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पोस्टर हटाने वाला कार्यकर्ता यह भी कहते हुए सुनाई दे रहा है कि क्या गोपाल शर्मा भगवान राम से बड़े हो गए हैं।

राम भक्तों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश
सूत्रों के अनुसार, इस घटना से न केवल राम भक्त बल्कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी नाराज बताए जा रहा है। उनका कहना है कि भगवान राम के पोस्टर के ऊपर किसी भी नेता का बैनर लगाना सही नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *