MP NEWS: बेटे ने आग की लपटों से मां को निकाला सुरक्षित, खुद जला हुई मौत,….

Spread the love

इंदौर: एक दर्दनाक घटना में एक युवक की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ झोपड़ी में रहता था। जब मां भीतर थी तो झोपड़ी में आग लग गई। यह देख युवक जल रही झोपड़ी के भीतर मां को बचाने के लिए घुस गया। उसने मां को तो सुरक्षित बाहर भेज दिया, लेकिन खुद संतुलन बिगड़ने से झोपड़ी में गिर पड़ा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। आग की लपटों ने उसे घेर लिया तो वह गंभीर रुप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार मूलत: ललितपुर का रहने वाला है। काम के सिलसिले में तीन साल से परिवार इंदौर रह रहा था। घटना कनाडि़या क्षेत्र में सोमवार रात को हुई। 20 वर्षीय आशिक राजवंश घर के बाहर था। जिस झोपड़ी में परिवार रहता था, उसके समीप घास में आग लग गई। आग धीरे-धीरे झोपड़ी तक पहुंची। भीतर बैठी रुपा को पता नहीं चला।

आशिक ने झोपड़ी जलते हुए देखी तो वह भीतर गया और मां को बाहर निकाला। इसके बाद वह सामान निकालने की कोशिश करने लगा। तब तक आग ने झोपड़ी के अगले हिस्से को चपटे में ले लिया। आशिक बाहर निकलने की कोशिश में गिर पड़ा। इसके बाद वह गंभीर रुप से झुलस गया।परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। उसका 80 प्रतिशत से ज्यादा शरीर झुलस गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *