इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में एक धार्मिक समारोह में 14 लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों ने मुस्लिम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया। इसके अलावा, चार अन्य लोगों ने भी “घर वापसी” की, यानी वे पहले हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना चुके थे, लेकिन अब उन्होंने वापस हिन्दू धर्म में लौटने का फैसला किया है। गुरुवार को हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य भी शामिल हुए।