बहन के साथ इश्क किया तो भाई ने प्रेमी को पहले तो खतरनाक तरीके से मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को चंबल के भूंखे मगरमच्छों को खिला दी। यह शॉकिंग घटना राजस्थान के धौलपुर जिले के है। राजस्थान के धौलपुर जिले में एक खतरनाक हत्याकांड हुआ है। करीब डेढ़ महीने पहले हुए हत्या कांड के बाद पुलिस को अभी तक लाश नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना धौलपुर जिले के निहालगंज थाना इलाके की है । पुलिस ने इस मामले में गौरव ठाकुर नाम के एक युवक को कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था और अब उसके दो साथी सोनू ठाकुर और रोहित उर्फ बंटी को उत्तर प्रदेश बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है वह वहां फरारी काट रहे थे