. नीमच :क्षेत्र के जाट रोड पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई। हालांकि दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। जबकि बाइक सवारों ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना आज सुबह 7 बजे के लगभग की बताई जा रही है। जाट रोड स्थित घाटी पर बाइक को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में लिया। जैसे ही ट्रेलर ने टक्कर मारी तो बाइक सवार जाट निवासी पति-पत्नी ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हुई है।