Breaking

MP NEWS: पड़ा महंगा अस्पताल में उपद्रव मचाना,…..

Spread the love

रतलाम:  जिला अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों का पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला। आरोपियों की हालत ऐसी थी कि वे चलने लायक नहीं थे। शहर की मदीना कॉलोनी में एक परिवार के दो गुटों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार रात दोनो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक गुट के लोग माणक चौक थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। घायल का मेडिकल कराने एक जवान उसे लेकर जिला अस्पताल आया। इतने में दूसरे पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इन्हें कोई रोकने वाला कोई नहीं था। अस्पताल का जांच काउंटर तक तोड़ दिया। जिसके हाथ में जो सामान आया, उससे एक दूसरे को मारते रहे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस के दो जवान भी केवल वीडियो बनाते रहे। मामले में आरोपियों के खिलाफ माणकचौक व स्टेशन रोड पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया।

अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर ने भी अस्पताल में तोड़फोड़ को लेकर स्टेशन रोड पुलिस थाने में आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने नामजद 15 आरोपियों के खिलाफ धारा 353, 147, 149, 427, 294, 506 भादवि एवं धारा 3/4 म.प्र.चिकित्सक या चिकित्सा से संबधित व्यक्तियो की सुरक्षा अधिनियम एवं धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया था।

इन्हें किया गिरफ्तार : समीर उर्फ बाबु पिता साबीर हुसैन निवासी हाट रोड़, गोलु उर्फ अफसार पिता शौकत हुसैन निवासी हाट की चौकी वेदव्यास कॉलोनी, माहिद उर्फ अप्पु पिता नासीर हुसैन निवासी सुभाष नगर, पीर मोहम्मद उर्फ ईम्मु पिता मान खां फकीर निवासी सुभाष नगर, रमजानी पिता खेराती निवासी वेदव्यास कालोनी समेत 8 आरोपी गिरफ्तार कर लिए है। शेष फरार की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *