Breaking

व्यापारी के बेटे को छत से फेंका

Spread the love

बरेली। बरेली इज्जतनगर क्षेत्र में एक होटल में प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान दो युवकों ने दवा कारोबारी के बेटे से मारपीट की और उसे पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। 15 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
राजेंद्र नगर निवासी संजय अग्रवाल ने बताया कि वह दवा का कारोबार करते हैं। वह सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। उनका बेटा सार्थक अग्रवाल हेल्थ सेक्टर में केमिकल का कारोबार करता है। पुलिस ने घायल सार्थक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *