MP NEWS: कांग्रेस का खुलेगा खाता या तीसरी बार भी उपचुनाव जीतेगी भाजपा,….

Spread the love

मप्र की बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आज आएगा। सुबह आठ बजे से यहां मतगणना जारी है। दोपहर करीब 11:30 बजे भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 1809 वोट से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड से बढ़त बनाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल अब लगातार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। बुधनी में तीन राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है, यहां 13 राउंड में मतगणना होगी।

भाजपा का दो दशक से बुधनी पर कब्जा है। शिवराज सिंह यहां से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा को पूरी उम्मीद है पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत भार्गव इस सीट पर जीत दर्ज करेंगे और एक फिर कमल खिलेगा। वहीं, कांग्रेस को उम्मीद है कि राजकुमार पटेल इस बार अपनी छाप छोड़ेंगे। हालांकि, पटेल को इस सीट पर अब तक हुए तीन उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

बुधनी भाजपा का गढ़ क्यों: बुधनी विधानसभा सीट पर अब तक 17 चुनाव हुए हैं। इनमें से 11 भाजपा, पांच कांग्रेस और एक अन्य ने जीता है। इस सीट पर पहली बार 1957 में चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस की राजकुमारी सुराज काला ने जीत हासिल की थी। खास बात यह है कि 2024 के उपचुनाव को मिलाकर अब तक यहां तीन बार उपचुनाव हुए हैं, जिसका कारण शिवराज सिंह चौहान ही रहे हैं। इन तीनों उपचुनाव में कांग्रेस ने किरार समाज से आने वाले राजकुमार पटेल को चुनावी मैदान में उतारा। इस सीट पर किरार समाज का वोट बैंक निर्णायक माना जाता है। पिछले दो उपचुनाव में पटेल 1992 में भाजपा के मोहनलाल शिशिर से 580 वोटों से हार गए थे। वहीं, 2006 के उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने पटले को 36,500 वोटों से हराया था। 1962 में इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *