मप्र में अब प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है। जैसे-जैसे यह महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे ही ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। दरअसल बीते दो दिनों में पंचमढ़ी के तापमान में गिरावट दिखाई दी है। यह पिछली दो रातों से 8.8 और 9.6 डिग्री रहा है। इस महीने के अंत तक इसमें बड़ी गिरावट आ सकती है। वहीं नवंबर में प्रदेश में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि महीने के अंत में ग्वालियर चंबल के इलाके में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। मप्र ग्वालियर-चंबल में ठंड का ज्यादा असर दिखाई दे सकता है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में रात के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही नवंबर के बढ़ने के साथ ही ग्वालियर, भिंड और निवाड़ी क्षेत्र में कोहरा भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि 20 नवंबर तक यह मौसम बना रहेगा। वहीं 20 नवंबर के बाद भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी सर्दी बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में इस दौरान पचमढ़ी-अमरकंटक सबसे ठंडे रहने वाले हैं।
दिसंबर में कड़ाके की ठंड/कोहरा/ शीतलहर की संभावना: एमपी मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर और जनवरी में प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। पूरे प्रदेश में आने वाले दो महीनों में 20 से 22 दिन तक कोहरे के साथ कोल्ड वेव की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही नवंबर के अंत तक प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगेगा।