Breaking

NEEMUCH NEWS: कलेक्टर ने की जनसुनवाई ,…

Spread the love

नीमच : जिले के जाजू सागर जलाशय एवं अन्ये पेयजल स्त्रोंतो, जलाशयों से अवैध रूप से विद्युत पम्पी एवं पाईप लाईन डालकर सिंचाई के लिए पानी लेने वालों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए सीएमओ नीमच एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 61 आवेदको से चर्चा कर, उनका निराकरण करने के निर्देश संम्बधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर ए.डी.एम श्रीमती लक्ष्मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ श्री अरविंद डामोर, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, सभी डिप्टी कलेक्टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में डिकेन के राजेश कुमार, जवाहर नगर नीमच के राजु सागर, सरजना के कंवरलाल, गिरदौडा के खड़गसिह, डीकेन के विनोद राठौर, सोनियाना के कारूलाल, नीमच की तसनीम,थडौद के कैलाश धाकड, कोटडी इस्तौमुरार के मांगीलाल, बरखेडा हाडा के ओमप्रकाश, हतुनिया के लखन, पिपलोन के गंगाराम ने भी अपनी समस्यारओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुात किए।
जनसुनवाई में मनासा के बगदीराम, जीरन के सुंदरलाल, अठाना के अशफाक, नीमच सीटी की ललिताबाई व मुकेश, मनासा की फुलवंती, मनासा के गोवर्धन, नीमच सीटी के मोहनलाल, मनासा के बाबुलाल, नीमच के हिरालाल, जीरन की पूजा व गायत्रीबाई, नीमच की यास्मीीन, सिंगोली के बालकृष्णज, हरिओम, राकेश, पंकज आदि ने भी अपने आवेदन प्रस्तुमत कर अपनी समस्यांएं सुनाई। ज्ञातव्यज हो, कि जिले में तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तिर पर जनसुनवाई प्रारंभ हो जाने के फलस्ववरूप जिला मुख्याहलय आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की संख्या में कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *