Breaking

अमेरिका में आज फैसला करेंगे मतदाता,…

Spread the love

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार (आज) यानी 5 नवंबर को मतदान शुरू हो गया। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (78) और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस (60) के बीच मुख्य मुकाबला है। 16 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर इनके भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान खत्म होने के बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी और कल नतीजे आने की भी उम्मीद है।अमेरिका में मंगलवार को आम चुनाव है। अमेरिकी नागरिक राष्ट्रपति और संसद सदस्यों (कांग्रेस) को अप्रत्यक्ष रूप से चुनने के लिए मतदान में हिस्सा लेंगे। वास्तव में अमेरिकी लोग सीधे तौर पर वोट नहीं देते कि वे किसे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति बनाना चाहते हैं। इसके बजाय वे एक समूह के सदस्य यानी इलेक्टोरल कॉलेज के लिए वोट करते हैं। बाद में इलेक्टोरल कॉलेज के सदस्य ‘इलेक्टर’ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। इलेक्टोरल कॉलेज एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें कम वोट पाने वाला उम्मीदवार भी चुनाव जीत सकता है। अमेरिकी इतिहास में पांच राष्ट्रपति हुए हैं जिन्होंने जनता द्वारा दिए गए ‘पापुलर वोट’ जीते बिना राष्ट्रपति का चुनाव जीता है। ऐसा करने वाले सबसे हाल के राष्ट्रपति 2016 में डोनाल्ड ट्रंप थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *