Breaking

‘कुछ ही सेकंड में सब कुछ खत्म,….

Spread the love

दिवाली के उत्सव से पहले केरल में भयावह घटना सामने आई। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात यहां के कासरगोड में हुए हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हुए। जबकि घायलों में से आठ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पटाखों के भंडारण में आग लगने से यह हादसा हुआ। अब इस घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर हादसे की गंभीरता का पता चलता है।

दुर्घटना वार्षिक अनुष्ठान कार्यक्रम ‘कलियाट्टम’ के दौरान हुई, जिसे ‘थेय्यम’ के नाम से भी जाना जाता है। इस अनुष्ठान कार्यक्रम को देखने के लिए नीलेश्वरम के पास ‘अंजूतामबलम वीरकावु मंदिर’ में हजारों लोग आए थे। सभी लोग अनुष्ठान देखने में मंत्रमुग्ध थे, तभी एक जोरदार विस्फोट हुआ और आग के गोले ने शांत माहौल को तहस नहस कर दिया। हादसे की गंभीरता का पता उस समय चला, जब घटनास्थल की तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में हजारों लोगों की भीड़ और धू-धू करती आग को देखा जा सकता है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना से पहले एक तरफ भारी भीड़ थी। दूसरी तरफ एक थेय्यम कलाकार, जो अनुष्ठानिक लाल पोशाक पहने हुए था, प्रदर्शन कर रहा था। तभी एक दिल दहलाने वाला विस्फोट सुनाई दिया और थोड़ी देर में आग तथा धुआं दिखाई देने लगा। आग को देखते ही सब लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे में सलामत बचे लोगों ने कहा कि वे अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। आधी रात को क्या हुआ था, इस बारे में उन्हें अभी भी कुछ नहीं पता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *