हापुड़: (उत्तर प्रदेश)काली रात में एक सांप (नागिन) ने काल बनकर एक के बाद एक छठवां शिकार किया है. नागिन इससे पहले 5 लोगों को डस चुकी है, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। नागिन ने इस बार एक महिला को डसा, जिससे वह बेहोश हो गई और परिवार वालों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज जारी है. लगातार हो रही घटना को देखते हुए गांव के लोग डर के साए में जी रहे हैं।. कुछ तो घर छोड़कर रिश्तेदारों के घर चले गए हैं।