नीमच: पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थाे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति निलेश्वरी डाबर, थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज असलम पठान के नेतृत्व मे पुलिस चौकी सरवानिया महाराज ने परिवहन किया रहा 03 क्विंटल 44 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार किया है।