Breaking

MP NEWS: चार साल की मासूम से भाई ने की दरिंदगी,….

Spread the love

भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची से दुष्कर्म उसके 13 साल के चचेरे भाई ने किया है। वह खेलने के बहाने अपने घर बच्ची को लेकर पहुंचा और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी परिजन को उस समय लगी, जब बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। मां ने बच्ची का प्राइवेट पार्ट चेक किया तो उन्हें स्वेलिंग और रेडनेस नजर आई। इस दौरान बच्ची ने अपने चचेरे भाई के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया।

पुलिस के अनुसार 4 साल की बच्ची थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पड़ोस में उसके चाचा का मकान है। करीब एक महीने पहले उसका चचेरा भाई उसे खेलने का कहकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बताया गया है कि आरोपी रिश्ते में होने के कारण पारिवारिक दबाव के चलते थाने में शिकायत तत्काल नहीं की गई। बुधवार को परिजन बच्ची को थाने लेकर पहुंचे, वहां चचेरे भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल करा लिया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों एक ही परिवार के हैं और आरोपी पक्ष द्वारा ऐसी घटना होने से इंकार किया था, लेकिन मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। लिहाजा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है। यह भी बात सामने आई है कि बाल अपचारी पूर्व में भी बच्ची के साथ गंदी हरकत कर चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *