Breaking

NEEMUCH NEWS: पशु संगणना का जिला स्तणरीय प्रशिक्षण सम्पन्न,…

Spread the love

नीमच: कृषि विज्ञान केंद्र नीमच में भारत सरकार एवं संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य2प्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार 21 वीं पशु संगणना में कार्य करने वाले प्रगणको एवं सुपरवाईजरों का प्रशिक्षण बुधवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उपसंचालक एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ.ए.आर.धाकड़ एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पी.सी.पचौरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण सम्पगन्नप हुआ।
प्रशिक्षण में बताया गया, कि पशु गणना का कार्य ऑनलाईन ऐप के माध्य्म से किया जाएगा। पशु गणना में सभी 16 प्रकार के पालतु पशुओं की गणना घर-घर जाकर की जाएगी, जिसमें ऐप पर पशु नस्ले को दर्ज करने की विस्ताघरपूर्वक जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में पाई जाने वाली पशुओं की नस्लोंव की जानकारी ली जाएगी। 21वी पशु संगणना कार्य में नीमच जिले में ग्रामीण एवं शहरी वार्डो में 66 प्रगणक एवं सात सुपरवाईजर नियुक्तम किये गये है, जो नीमच जिले के तीनों विकासखण्डोंं में पशुगणना का कार्य चार माह में पूर्ण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *